Home Uncategorized दबंगों ने किया लाठी डंडा से हमला, एक ही परिवार की तीन...

दबंगों ने किया लाठी डंडा से हमला, एक ही परिवार की तीन महिलाओं से समेत चार के सर फूटे

41
0

झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र आनंद नगर में मामूली विवाद के चलते दो पक्ष में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष से दबंग लोगों ने लाठी डंडा से दूसरे पक्ष पर जमकर हमला कर दिया। जिससे एक युवक समेत तीन महिलाओं के सर फट गए। पुलिस ने घायल सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। जानकारी मुताबिक रक्सा थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी प्रिंस श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे वह अपने परिवार के लोगों के साथ बैठ कर रुपयों के लेनदेन की बात कर रहे थे। तभी विपक्षी लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर आए और गाली गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। तभी उसे बचाने आई इसकी मां रेखा, चाची मीना ओर बहन प्रियांशी पर भी लाठी डंडा ओर फरसा से हमला कर दिया। जिससे सभी लोगों के हाथ पैर में गंभीर चोट ओर सर फट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here