Home उत्तर प्रदेश साइकिल के गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

साइकिल के गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

37
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ाबाजार में बने साइकिल के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की उसकी लपटे बाहर की ओर आते देख बाजार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आगजनी की घटना में लाखो का नुकसान हो गया।ओरछा गेट बाहर निवासी विजय बहादुर की बड़ाबाजार में साइकिल का बड़ा गोदाम है, यही से वह थोक फुटकर का कारोबार करते है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात वह गोदाम की लाइट ऑफ कर ताला लगाकर अपने घर चले गए। आज तड़के उनके मोबाइल पर सूचना मिली की आपके गोदाम से धुआं निकल रहा। जब तक विजय बहादुर गोदाम पहुंचे तब तक धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। आग को देख भगदड़ मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ओर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया लेकिन तब तक इस आगजनी की घटना में लाखो का माल कीमत करीब दस लाख के आस पास का नुकसान हो गया। गोदाम मालिक ने बताया की यह आग शर्ट सर्किट से नही लगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here