झांसी। पेयजल योजना परियोजनाओं का निरीक्षण ओर समीक्षा करने झांसी आए जल शक्ति मंत्री ने इटावा में हुई घटना पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि कानून अपना काम कर रहा। इसमें सरकार ओर मंत्री का कोई हस्तक्षेप नहीं। उन्होंने कहा अपराध किया है अपराधी को पुलिस कार्यवाही कर सजा देगी। अपराधी ओर अपराध करने की कानून छूट नहीं देता। वहीं निरीक्षण के दौरान वह मऊरानीपुर के कस्बे में पहुंचे जहां का एक युवक पुलिस में अभी हाल ही भर्ती हुआ। जलशक्ति मंत्री ने उसकी मां को सम्मानित किया। गुरुवार को झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति स्वतंत्र देव ने मीडिया के इटावा में हुई कथा वाचक कांड की घटना पर अखिलेश के बयान पर सवाल पूछा इस पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सरकार ओर सरकार के किसी मंत्री का पुलिस कानून में कोई हस्तक्षेप नहीं। पुलिस अपना काम कर रही है। अगर जिसने अपराध किया है उसे पुलिस सजा देगी। अपराधी खुलेआम नहीं घूमेगा। वहीं उन्होंने कहा कि वह केंद्र ओर प्रदेश सरकार की पेयजल योजनाओं परियोजनाओं का निरीक्षण ओर संबंधित अधिकारियों से समीक्षा करने आए थे। झांसी में उन्हें पांच गांवों का निरीक्षण करना है। उन्होंने बताया कि अभी वह झांसी के मऊरानीपुर के एक कस्बे से उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए जवान के घर गए थे। जहां उसके परिजनों से निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा की। साथ ही जवान की माता जी को सम्मानित किया गया। वहीं उन्होंने किसी भी पुल निर्माण में भ्रष्टाचार न होने का दावा किया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा


