Home उत्तर प्रदेश यूपी सरकार ने रोजगार के नाम पर दलित पिछड़ों को ठगने का...

यूपी सरकार ने रोजगार के नाम पर दलित पिछड़ों को ठगने का काम किया, मायावती महापुरुषों का सम्मान नहीं बचा पा रही : चंद्रशेखर

75
0

झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने रोजगार के नाम पर दलित पिछड़ों को ठगने का काम किया है, वही बसपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि मायावती महापुरुषों का सम्मान नहीं बचा पा रही। इसलिए लोक सभा, विधान सभा हर चुनाव में प्रदर्शन खराब रहा। यह बात झांसी आए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ सांसद चंद्रशेखर ने मीडिया से कही। शनिवार को झांसी में आजाद पार्टी के आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आए मुख्यातिथि सांसद/ आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आजाद पार्टी आगामी 2027 का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी दम खम से लड़ेगी। उन्होंने यह कहा कि यह सम्मेलन उसी की तैयारी है, उन्होंने कहा कि आजाद पार्टी मंडल के सभी पंचायत क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही ओर दलित, शोषित वर्ग की आवाज उठाने का कार्य कर रही है। जिसके चलते युवा आजाद पार्टी से ज्यादा जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आजाद पार्टी के सम्मेलन के द्वारा युवाओं कार्यकताओं में जोश दिखाई दे रहा है। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने रोजगार के नाम पर दलित और पिछड़ों को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा चाहे कोई भी भर्ती देख लीजिए निरस्त हो गई या पेपर लीक हो गया, उन्होंने कहा भर्ती के नाम पर सिर्फ घोटाला ओर ठगने का काम हुआ है। वहीं उन्होंने बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि मायावती महापुरुषों को सम्मान नहीं दिला पा रही इसलिए वह लोक सभा हो या कोई भी चुनाव प्रदर्शन खराब रहा है, इसलिए दलित और शोषित वर्ग लगातार आजाद पार्टी की ओर जुड़ रहा है, ओर आने वाले समय में आजाद पार्टी सभी बड़ी पार्टियों से बड़ी पार्टी बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की पंचायत चुनाव में टक्कर जो सत्ता में है सीधे सीधे उन्हीं से है, ओर आजाद पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here