Home उत्तर प्रदेश प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाव के अभियान की पोल खोलते सड़क पर फैले...

प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाव के अभियान की पोल खोलते सड़क पर फैले पड़े प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री

26
0

झांसी। पर्यावरण बचाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री पर रोक लगाई जा रही है। अभियान में करोड़ों रुपया खर्च कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा ओर समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी चलवाया जा रहा है। वहीं प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री जनपद झांसी में धड़ल्ले से बन रही ओर बिक भी रही। इसका जीता जागता उदाहरण एक समाजसेवी संस्था द्वारा इलाईट चौराहे पर किए गए शरबत वितरण के बाद सड़क पर फैली पड़ी प्रतिबंध डिस्पोजल सामग्री दिखाई दे रही है। झांसी में प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री और पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाता है। लेकिन यह अभियान सिर्फ फोटो वीडियो ग्राफी कर मीडिया ओर शोशल मीडिया पर प्रकाशित कराकर इतिश्री कर ली जाती है। हकीकत यह है कि जिनके कन्धों पर प्लास्टिक पॉलीथिन ओर डिस्पोजल सामग्री का उत्पादन ओर बिक्री करने की जिम्मेदारी है, उनकी इस प्रतिबंधित सामग्री बनाने वालों से सांठगांठ है, जिसके चलते बिजौली ओर उसके आस पास के इलाकों में इसका खुलेआम उत्पादन होकर बाजारों में बिक्री हो रही है। मुख्यमंत्री के पर्यावरण बचाव ओर प्लास्टिक हटाओ अभियान को जिम्मेदार ओर माफिया मिलकर खोखला साबित कर रहे है। बिजौली ओर शिवपुरी से बड़े बड़े लोडर वाहनों में यह सामग्री झांसी शहर के थोक विक्रेताओं के पास पहुंचती है और खुलेआम बिक्री होती है। इसकी जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारी अपनी आंखें बंद कर बैठे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here