झांसी। साइबर अपराध की रोकथाम और साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। फर्जी आईडी प्रपत्रों पर सिम कार्ड खरीदने वालों को जेल भेजा जाएगा। यह आदेश पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी ने दिए है। जिसका पालन करते हुए एसएसपी झांसी ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि फर्जी आईडी प्रपत्रों पर मोबाइल सिम कार्ड बेचने ओर खरीदने वालों दोनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए है कि इस अभियान की प्रतिदिन की मॉनिटरिंग वह स्वयं करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





