झांसी। पिता की लाइसेंसी बंदूक से कानून का मजाक उड़ाकर हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को बड़ागांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक बरामद करते हुए उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। झांसी पुलिस मीडिया सेल द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के माध्यम से बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा शोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो अपलोड किया गया था। इसे संज्ञान में लेते हुए एसएसपी के निर्देशन पर बड़ागांव थाना पुलिस ने आरोपी राहुल निवासी गांधीनगर बड़ागांव को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली है। बताया गया है हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक उसके पिता के नाम पर लाइसेंस है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





