Home आपकी न्यूज़ पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष से...

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक पक्ष से पिता पुत्र गंभीर घायल

42
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकरा मंडी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमे दोनो ही पक्षों को गंभीर चाटे आई, वही एक पक्ष से पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए। फिलहाल मौके पर आधा घंटा होने को है पुलिस मौके पर नही पहुंची। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बकरा मंडी निवासी फूल सिंह यादव व सूरज सिंह यादव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों ही पक्षों के परिजन भी मौके पर आ गए दोनो ओर से जमकर लाठी डंडा चले। जिसने दोनो पक्ष के लोग घायल हो गए। वही एक पक्ष से पिता पुत्र को काफी गंभीर चोटे आई है। फिलहाल पुलिस मौके पर नही पहुंची है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here