Home उत्तर प्रदेश समस्त कोटेदार प्रातः 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक शत-प्रतिशत राशन...

समस्त कोटेदार प्रातः 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक शत-प्रतिशत राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें : जिला पूर्ति अधिकारी

41
0

झांसी। जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि समस्त कोटेदारों को दिनाक 09 मई से 25 मई 2025 तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही माह अगस्त, 2025 तक के खाद्यान्न का अग्रिम उठान करते हुए वितरण कराए जाने के निर्देश भी दिये गये हैं। आगामी 03 माहों के खाद्यान्न का उठान कर अतिशीघ्र लाभार्थियों के मध्य वितरित कराए जाने के दृष्टिगत वितरण की अवधि सीमित किया जाना अवश्यक हो गया है। ‌ ‌ जिला पूर्ति अधिकारी ने समस्त कोटेदारों को निर्देशित किया है कि वितरण माह मई, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 09 मई से 20 मई 2025 के मध्य कराते हुए, यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी लाभार्थी अनुमन्य वस्तुओं की प्राप्ति से वंचित न रहे। जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के समस्त कार्डधारकों को सूचित किया है कि वितरण माह मई 2025 के सापेक्ष राशन कार्डों पर निशुल्क अनुमन्य खाद्यान्न को दिनांक 20 मई 2025 तक प्रत्येक दशा में प्राप्त कर लें ताकि अन्यथा की स्थिति उत्पन्न न हो। समस्त उचित दर विक्रेता अपनी उचित दर दुकान समय से खोलकर उक्त अंतिम तिथि तक शत-प्रतिशत वितरण करना सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here