Home उत्तर प्रदेश बबीना महोत्सव में वाहन स्टेंड कर्मी को लोहे की रोड ओर सरियों...

बबीना महोत्सव में वाहन स्टेंड कर्मी को लोहे की रोड ओर सरियों से पीटा

44
0

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मेला महोत्सव में वाहन स्टेंड पर तैनात कर्मचारी को दबंगों ने लोहे की रोड ओर सरिए से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मारपीट की घटना में स्टैंड कर्मचारी का सर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के सैयर गेट निवासी शिवम सिंह ने बबीना थाना पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह बबीना में आयोजित मेला महोत्सव में वाहन पार्किंग पर कार्य करता है। सोमवार की शाम दबंग युवक आया और बाइक को स्टेंड में लगाकर बिना पैसे दिए जाने लगा। इस पर उस बाइक सवार से रुपए मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा। कुछ देर बाद बाइक सवार वहां से चला गया और अपने साथ आधा दर्जन लोगों को हाथों में लाठी डंडा ओर लोहे रोड सरिया लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसका सर बुरी तरह फट गया। इधर घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here