झांसी। जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग को लेकर तहसील दिवस में पीड़ित ने शिकायती पत्र दिया। इस दौरान उसने आरोप लगाया कि उस पर न्यायालय से किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं है तो नगर पंचायत अधिकारी क्यों कह रहे की न्यायालय जाकर स्थगन आदेश लाए। गुरसराय के गायत्री नगर निवासी शिव शंकर मिश्रा ने शनिवार को आयोजित हुए तहसील दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि दबंगों ने गांव में उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इसके बाद उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पिछले तहसील दिवस में शिकायत देने पर नगर पंचायत ने निर्माण कार्य रोकने के लिए पुलिस के जरिए नोटिस भिजवाया था इसके बाद लगातार निर्माण कार्य जारी है। पीड़ित ने अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। वही इस प्रकरण में नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाने के लिए नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि शिकायत करता को बताया गया है कि वह निर्माण कार्य रुकवाने के लिए न्यायालय जाए क्योंकि उस जमीन पर स्थगन आदेश है। वही पीड़ित शिकायत कर्ता ने बताया कि जब कोई स्थगन आदेश ही नहीं तो वह न्यायालय क्यों जाए। उसने आरोप लगाया है कि स्थगन की झूठी अफवाह फैला कर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





