झांसी। अभी दो माह पूर्व रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के निकू वार्ड में लगी आग की घटना पूरी तरह थमी नहीं की अचानक जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के ऊपर लगी आग से हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिला अस्पताल कर्मचारियों ओर फायर बिग्रेड ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। इधर आगजनी की घटना से वार्ड में भगदड़ मच गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को काबू में कर शांति व्यवस्था बनाई। शनिवार को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के ऊपर विद्युत तारों ओर छत पर पड़े कचरे में आग लग गई। आग की लपटे देख वार्ड में भर्ती करीब डेढ़ दर्ज बच्चों को लेकर उनके परिजनों में भगदड़ मच गईं। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ओर जिला अस्पताल कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अगर समय पर जिला अस्पताल कर्मी ओर फायर बिग्रेड आग नहीं बुझाते तो आग धीरे धीरे वार्ड में पहुंच जाती। फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





