Home उत्तर प्रदेश कोष्टा समाज की बैठक झांसी में संपन्न, समाज को आगे बढ़ाने पर...

कोष्टा समाज की बैठक झांसी में संपन्न, समाज को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

39
0

झांसी। कोष्टा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को ध्यानचंद्र स्टेडियम के ठीक सामने ऋषभ होटल में आयोजित की गई। बैठक में समाज को सशक्त और संगठित करने को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
राजेश लिखार ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि समाज का रजिस्ट्रेशन चिट्स फंड्स सोसायटी में कराया जाएगा, जिससे समाज के आर्थिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही समाज के गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के बारे में बताया जाएगा और परिचय सम्मेलन किया जायेगा ।
सुनील केसरिया एडवोकेट ने धर्मशाला निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पवन कोष्टा को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी। राहुल कोष्टा पत्रकार ने कहा समाज को एकजुट करके आगे बढ़ाना है, आपसी मतभेद भुलाकर एकता पर ध्यान दें बैठक में कहा कि यदि हम सभी समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करें, तो समाज की तरक्की कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेदों को भुलाकर हमें भाईचारे और एकता की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाना होगा। साथ ही समाज में छोटे-छोटे विवाद हमें कमजोर करते हैं और विकास में बाधा डालते हैं। ऐसे में हमें चाहिए कि हम मिल-बैठकर सभी समस्याओं का समाधान खोजें और परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा दें। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे और सभी ने उनके विचारों का समर्थन किया। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होगा ताकि भविष्य में एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण हो सके। बैठक में उपस्थित राजेश लिखार, विनोद कोष्टा, मनोज कोष्टा, पवन कोष्टा, सौरभ कोष्टा, संतोष केशरिया, सुनील केशरिया एडवोकेट, रामबाबू कोष्टा, राहुल कोष्टा, मनीष कोष्टा, कमर किशोर, पंकज लिखार, जितेंद्र केशरिया, मनमोहन केशरिया, रविकांत लिखार, बृजेंद्र कोष्टा एडवोकेट, नरेंद्र केशरी, मोहित कोष्टा आदि उपस्थित रहे। बैठक का समापन समाज के वरिष्ठ जनों की शुभकामनाओं और समाज की एकता के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here