Home उत्तर प्रदेश बाबा साहब के विचारों ओर उनकी धारणा को एक एक व्यक्ति तक...

बाबा साहब के विचारों ओर उनकी धारणा को एक एक व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य

32
0

झांसी। बाबा साहब के विचारों ओर उनकी धारणा को एक एक व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास के चलते लगातार जयंती समारोह आयोजित किए जाते। उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति परीक्षा के तत्वावधान में अध्यक्ष इंजीनियर अमित सुमन के नेतृत्व में परीक्षा कॉलोनी स्थित सुगत बुद्ध बिहार में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 134 वी जयंती मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि बबीना विधायक राजीव सिंह, महाप्रबंधक परीक्षा तापीय विद्युत परियोजना इंजीनियर राधे मोहन, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, धम्माचार्य पूज्य भदंत कुमार कश्यप महाथेरा सुगत बिहार, इंजीनियर सुरेश कुमार, मनोज, चंद्रमा प्रसाद रहे। सभी अतिथियों ने सर्व प्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत इंजिनियर अमित सुमन ने सभी अतिथियों को फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसके उपरांत नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृति नृत्य कर सुंदर प्रस्तुति दी। साथ ही आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। इस दौरान इंजीनियर अमित सुमन ने कहा कि बाबा साहब की 134 वी जयंती मनाई जा रही है। उनके संगठन द्वारा पिछले कई वर्षों से इस जयंती का आयोजन कर समाज को एक सूत्र में पिरोने ओर बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने का सभी से आव्हान किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here