Home उत्तर प्रदेश अमित हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

अमित हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

24
0

झांसी। गत दिवस क्रेशर पर दारू पार्टी के दौरान हुए विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी क्रेशर संचालक व उसके सुरक्षा कर्मी को रक्सा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है।जानकारी के मुताबिक 28/29 की रात ग्राम खोड़न निवासी अमित यादव अपने साथियों के साथ अठों दना स्थित राजू यादव के क्रेशर के पास खेत में दारू पार्टी कर रहा था। अमित और उसके साथी आपस में ही गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा सुनकर क्रेशर मालिक राजू यादव अपने पुत्र राहुल यादव व सुरक्षा कर्मी पूर्व सीआईएसएफ जवान प्रताप सिंह दांगी निवासी मध्य प्रदेश निवाड़ी के साथ खेत पर गए और शोर शराबा करने से मना किया तो आपस में झगड़ गए। गिरफ्तार हुए पूर्व सीआईएसएफ के जवान प्रताप सिंह दांगी ने बताया की अमित और उसके साथ जब उसके मालिक राहुल यादव और राजू यादव से उलझने लगे तो उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अमित को गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर खेत पर गिर गया। बंदूक की आवाज सुनकर ग्राम के लोग मौके पर दौड़े तो हम लोग वहां से भाग गए थे। पुलिस ने राजू यादव व प्रताप सिंह दांगी को लाइसेंस बंदूक सहित ग्राम डेली के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here