Home उत्तर प्रदेश कीर्तिशेष प. श्यामसुंदर चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, सम्मान समारोह आयोजित

कीर्तिशेष प. श्यामसुंदर चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, सम्मान समारोह आयोजित

40
0

झांसी। कीर्तिशेष पंडित श्याम सुंदर चतुर्वेदी की पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर आईएमए भवन पर संगोष्ठी ओर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाजसेवी, लोकतंत्र सेनानी, धर्मगुरु ओर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। गुरुवार को आईएमए भवन में कीर्तिशेष पंडित श्याम सुंदर चतुर्वेदी जी की पंद्रह वी पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कीर्तिशेष पंडित श्याम सुंदर चतुर्वेदी के पुत्र पंडित अरविंद चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओमपाल सिंह, नगर धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक, भाजपा नेता प्रदीप सरावगी, धर्मगुरु पंडित विष्णु दत्त स्वामी, वरिष्ठ पत्रकार/संपादक बंशीधर मिश्रा, ने कार्यक्रम के पूर्व कीर्तिशेष पंडित श्याम सुंदर चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भारतीय संस्कृति और समाज सेवा पर सभी ने अपने अपने विचार रखे। इसके दौरान लोकतंत्र सेनानी, वरिष्ठ नागरिकों को शॉल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कीर्तिशेष, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉक्टर नीतिशास्त्री, गोकुल दुबे, चंद्रकांत दुवे, सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार रिपु सुदन नामदेव ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here