झांसी। पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर से मिल कर शहर कि बदहाल विद्युत व्यवस्था को सुधारने पर चर्चा की.रामनवमी और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि इन दिनों में कहीं भी बिजली कटौती नहीं होगी। लेकिन झाँसी की जमीनी हकीकत इससे बिलकुल उलट है।झाँसी और आस-पास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी के बावजूद बिजली बार-बार कट रही है। आज अष्टमी के दिन तो हालात और भी खराब रहे पूरे दिन भर बिजली नदारद रही। शहरी इलाकों में तो स्थिति विकराल हो चुकी है, कुछ क्षेत्रों में शाम तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। मऊरानीपुर, बरुआसागर, ललितपुर, मेहरौनी सहित अन्य क्षेत्रों में भी बिजली संकट गहराता जा रहा है। हालत यह है कि जहां बिजली बनती है, जैसे बजाज पावर प्लांट के आस-पास भी, वहां भी बिजली नियमित रूप से नहीं मिल रही।बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मुहम्मद सगीर से मुलाकात कर उन्हें चेतावनी दी गई है कि बुंदेलखंड के उपभोक्ताओं का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।झाँसी की जनता अब जागरूक है और अपने हक़ की लड़ाई लड़ेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





