झांसी। लोकजनशक्ति पार्टी की झांसी जिलाध्यक्ष बनी ममता गोस्वामी का जगह जगह उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। वही झांसी मंडल प्रभारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी ओर भाजपा की विचार धारा अलग अलग है। वह समाजवादी लोहिया जी की विचार धारा से जुड़े है। 2027 में वह दम खम से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान राम विलास पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संस्तुति पर श्रीमती ममता गोस्वामी को झांसी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ममता गोस्वामी ओर पार्टी के सभी पदाधिकारी एक एक कार्यकर्ता पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे, कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। दस दिन में पार्टी का विस्तार होगा। वही उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह भाजपा की विचार धारा से अलग है। वह राम मनोहर लोहिया जी की विचार धारा पर कार्य करने वाले है। लेकिन भाजपा के साथ उनकी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी को लोक जन शक्ति पार्टी पूरी दम खम से जीता कर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने लोहिया जी की विचार धारा के सवाल पर कहा कि वह लोहिया जी की विचार धारा को मानते है न ही समाजवादी पार्टी की विचार धारा को मानते है। वही ममता गोस्वामी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया है, इसे वह अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए पार्टी को झांसी महानगर ओर जिले मजबूत करेंगी। वही पत्रकार वार्ता में असलहों का प्रदर्शन भी दिखाई दिया। जिसे मीडिया द्वारा अपने मोबाइल में कैद करने पर पार्टी पदाधिकारियों ने सभी असलाह धारी और बाउंसरों को मंच ओर पत्रकार वार्ता से दूर खड़े होने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





