Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सांसद ने भाजपा के आठ साल बेमिसाल पर कहा...

कांग्रेस के पूर्व सांसद ने भाजपा के आठ साल बेमिसाल पर कहा भाजपा खुद अपनी पीठ थपथपा रही, जनता को कुछ नहीं मिला

28
0

झांसी। कांग्रेस के पूर्व सांसद ने भाजपा के आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम पर कहा कि भाजपा खुद अपनी पीठ थपथपा रही। इन आठ सालों में जनता के साथ खिलवाड़ हुआ है। इसके अलावा कुछ नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि एक ओर उत्तर प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के 8 साल पूरे होने पर योजनाओं और विकास कार्यों का बखान कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने भाजपा के आठ साल बेमिसाल पर करारा हमला किया है। सर्किट हाउस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी पत्रकार वार्ता की। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कुशासन के आठ साल सेलिब्रेट कर अपनी पीठ खुद ही थपथपा रही है।बृजलाल खाबरी पत्रकार वार्ता में एक प्रेस नोट लेकर पहुंचे थे। जिसमें कई सवाल लिखे हुए थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के कुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं। प्रदेश बदहाल है और जनता बेहाल है वहीं सरकार आत्ममुग्धता में खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही है। बोले आंकड़ों की बाजीगरी कर योगी सच छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश में व्याप्त अराजकता, कुशासन और जंगलराज उनके हर एक झूठ को बेनकाब कर रहा है। बोले हम योगी सरकार से आठ सवाल पूछते हैं। इन सवालों की सूची उन्होंने मीडिया से भी साझा की। ये पूछे 8 सवाल 1- पिछले आठ साल में लगभग हर सरकारी परीक्षा के पर्चे लीक हुई हैं। कई परीक्षाएं हुईं लेकिन उनके परिणाम आजतक नहीं आए। पिछले कई साल में सरकार शिक्षक भर्ती क्यों नहीं कर पाई। 2- बोले 7 दिसंबर 2024 से नरेगा मजदूरों की 100 करोड़ से अधिक की मजदूरी बकाया है। बोले होली बीत गई और ईद आने वाली है, संवेदनहीन सरकार ने मजदूरों को कोई भी त्योहार मनाने का मौका क्यों नहीं दिया। बोले किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन सरकार ने लागत क्यों बढ़ा दी। 3- कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट इन्वेस्ट यूपी के कर्णधार IAS अभिषेक प्रकाश कमीशनखोरी में क्यों पकड़े गए? बोले कोरोना से लेकर कुंभ तक और रामपथ से लेकर इन्वेस्ट यूपी तक भ्र्ष्टाचार क्यों है।4- बृजलाल खाबरी ने सवाल किया कि बहराइच में दंगों के समय प्रशासन और पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। संभल मामला हो या कुशीनगर में बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए मस्जिद को गिरा देने का मामला। बोले मथुरा में विवदा खड़ा कर सरकार सामाजिक तानाबाना छिन्नभिन्न करना क्यों चाहती है। 5- बोले अपराधों के प्रति जीरो टोलरेंस की बात करने वाली सरकार बताए कि महिलाओं के साथ हर दिन अपराध कैसे हो रहे हैं। बोले NCRB के आंकड़े बताते हैं कि देशभर में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में अकेले उत्तर प्रदेश में 15 प्रतिशत अपराध कैसे हो रहे हैं। 6- कहा कि योगी बताएं कि उनकी सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी क्यों है। बोले 69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में उच्च न्यायालय की पहली सिंगल बैंच ने और फिर डबल बैंच ने निर्णय दिया कि इन भर्तियों में आरक्षण नियमावली 1994 का पालन नहीं किया गया। बोले सरकार ठेका प्रथा ला रही है ताकि आरक्षण समाप्त किया जा सके। 7- आयुष्मान योजना में राष्ट्रीय धोखाधड़ी विरोधी इकाई की जांच में 139 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी क्लेम अकेले उत्तर प्रदेश में ही क्यों पाए गए। बोले योगी बताएं कि प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल क्यों हैं।8- बोले योगी ये भी अपनी उपलब्धि बताएं कि आज प्रदेश पर कितना कर्ज है। बोले उत्तर प्रदेश में 22.5 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन क्यों कर रही है। बोले प्रति व्यक्ति आय के मामले में यूपी केवल बिहार से ऊपर है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here