Home उत्तर प्रदेश योगी सरकार के आठ साल बेमिसाल, मंत्री ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड,...

योगी सरकार के आठ साल बेमिसाल, मंत्री ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, राहुल को नहीं कोई ज्ञान, अखिलेश अपनी सरकार का रिकॉर्ड देखे

37
0

झांसी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल बेमिसाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए केबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही राहुल गांधी के संविधान खत्म करने के बयान पर कहा राहुल को कोई ज्ञान नहीं। अखिलेश अपनी सरकार में हुए अपराध को देखे। उन्होंने कहा यूपी से देश विकास की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जनता के बीच उपलब्धियां गिनाने झांसी आई उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री/झांसी प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने कहा कि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश से देश विकास की ओर जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा योगी सरकार में पिछले ऊंच साल ओर अब के तीन साल में उत्तर प्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है। फ्लाई ओवर ब्रिज, डिफेंस कोरिडोर, रोजगार मेला, सड़के, बिजली, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, हर घर जल हर घर नल, बुंदेलखंड में किसानों को पानी, बिजली आदि की सुविधा, साथ ही उन्होंने बताया कि किसान निधि, गरीबों को निशुल्क राशन, निशुल्क आवास, पेंशन, गरीब कन्याओं का विवाह आयोजन, महिला सुरक्षा सम्मान को लेकर अपराध पर अंकुश, महिला उत्पीड़न रोकने को ठोस कानून, बनाए। उन्होंने कहा कि हर वर्ग, गरीब, किसान, महिला, आदि के लिए सभी को बहुत कुछ सरकार ने दिया है। वही पत्रकारों के सवाल पर केबिनेट मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बोलते है, उन्हें ज्ञान तो है नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की किताब हाथ लेकर कुछ भी बोलते रहते है। वही पत्रकारों ने सवाल करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा है। इस पर केबिनेट मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव पहले अपने सरकार का रिकॉर्ड देखे फिर बात करें,। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी ओर प्रदेश में योगी डबल इंजन की सरकार ने झांसी और बुंदेलखंड के लिए चहुमुखी विकास किया ओर गरीब कल्याणकारी योजनाएं, किसानों के लाभ कारी योजनाएं चलाकर सभी को लाभान्वित किया है। इस दौरान एमएलसी रामतीरथ सिंहल, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष समेत कई भाजपाई उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here