झांसी। लगातार साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को शोशल मीडिया के द्वारा ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। लोगों को साइबर अपराध से बचाने के लिए लगातार पुलिस ओर प्रशासन द्वारा जनजागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया। जहां साइबर अपराधियों ने क्लाइव बिहार में रहने वाले सेना के जवान को ठगी का शिकार बना लिया। साइबर अपराधियों ने उसके 87 हजार रुपए ऐंठ लिए। जवान ने इसकी सूचना तत्काल हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर दी। सूचना पर सक्रिय साइबर थाना पुलिस ने फ्रोड कोल कर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधी का बैंक अकाउंट लॉक कर जवान के 87 हजार रुपए वापस कराए। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर सेना के जवान ने पुलिस की काफी सराहना की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






