झांसी। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती समारोह पर कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा काटा। बसपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ता ओर उसकी पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह बार बार यही पूछता रहा कि उसे पार्टी से निष्कासन करने का क्या कारण है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को इलाईट चौराहे के पास स्थित एक स्थानीय होटल में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती समारोह का आयोजन था। इस आयोजन में पार्टी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़े ही हर्षोल्लास से मना रहे थे। तभी एक कार्यकर्ता अपनी पत्नी के साथ मंच के पास पहुंचा और मनचासिन कुछ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप।लगाकर पार्टी को बदनाम करने ओर समाप्त करने की साजिश का आरोप लगाया। हंगामा करने वाले युवक रक्सा निवासी धर्मेंद्र अहिरवार ने बताया कि वह जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुका है। उसका आरोप था कि कुछ लोग पार्टी में पदाधिकारी गलत रूप से बन गए ओर अपने मन की चला रहे है। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे पार्टी से बिना किसी कारण के निष्काशित कर दिया साथ ही उसका आरोप है कि यह लोग मन माने ढंग से कार्य कर रहे है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। वह ओर उसकी पत्नी बार बार मंच पर बैठे पदाधिकारियों से सिर्फ यही पूछते नजर आए कि बताइए उसकी क्या गलती है किस कारण से उसे पार्टी से निकाला गया। वही हंगामा करने वाले कार्यकर्ता को काफी देर तह पदाधिकारी समझाते नजर आए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






