Home उत्तर प्रदेश नाबालिग को फुसलाकर कराई दूसरे धर्म की पूजा, विरोध करने पर दी...

नाबालिग को फुसलाकर कराई दूसरे धर्म की पूजा, विरोध करने पर दी आत्महत्या करने की धमकी, राष्ट्रभक्त संगठन ने की कार्यवाही की मांग

29
0

झांसी। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक मानी जानी जाने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की कर्मभूमि पर पहली बार एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां आरोप लगाया गया कि एक नाबालिग को फुसला कर दूसरे धर्म की पूजा कराई जा रही ओर विरोध करने पर नाबालिग को उकसाने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। वही राष्ट्रभक्त संगठन ने इसे धर्मपरिवर्तन की बात कहते हुए पुलिस अफसरों से कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल सच्चाई क्या इसकी पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के भंडरी गेट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कहा कि वह उनके धर्म की पूजा करे तो उसके घर में ढेर सारी दौलत ओर शान्ति बनी रहेगी। इस बात उसकी पुत्री उनके धर्म की लगातार तीन चार दिन से पूजा करने लगी। जिसकी जानकारी उसे हुई तो उसने विरोध किया। इस पर महिला आज उसके भाई के घर में घुस आई और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देकर उसे फसाने की बात कही। शिकायत कर्ता का आरोप है कि उसने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और कार्यवाही के लिए लिखित शिकायती पत्र दिया। इधर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने बताया कि धर्म परिवर्तन का मामला है। उन्होंने इस संबंध में कार्यवाही के लिए पुलिस अफसरों से वार्ता की है। वही मामले की सत्यता जानने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here