झांसी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत मुख्य अतिथि सांसद, लोकसभा क्षेत्र झांसी-ललितपुर अनुराग शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण दिनांक 10 मार्च 2025 को कार्यालय उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, विकास भवन के सामने, झांसी के प्रांगण में किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, अग्निशमन दल, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, खान-पान व्यवस्था हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को नामित किया गया है। कार्यक्रम में उपकरण वितरण हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को नामित किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को समस्त अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






