Home उत्तर प्रदेश छह मई को लगेगा बागेश्वर धाम बालाजी महाराज का दरबार

छह मई को लगेगा बागेश्वर धाम बालाजी महाराज का दरबार

31
0

झांसी। श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के आगमन की तैयारिया तेजी पर शुरू हो गई है। दरबार में करीब 35 हजार भक्तों के रुकने की व्यवस्था साथ चिकित्सा व्यवस्था की तैयारी की गई। मंगलवार को ग्वालियर रोड स्थित विवाह घर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के झांसी शिष्य मंडल ने जानकारी देते हुए बताया की श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम बालाजी महाराज का छह मई की सुबह नौ बजे से द घनाराम रॉयल गार्डन में शुरू होगा। उन्होंने बताया की बागेश्वर महाराज जी सुबह सात बजे यहां उपस्थित हो जायेंगे। दरबार के पूर्व सुंदर काण्ड होगा फिर सुबह नौ बजे से दरबार शुरू होगा। उन्होंने कहा की दरबार में निशुल्क बिना किसी टोकन के भक्तों की समस्याएं महाराज जी सुनेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया की करीब 35 हजार भक्तों के रुकने की व्यवस्था की गई है साथ ही चिकित्सा और पानी की भी व्यवस्था की गई है। अभी दरबार लगने की तैयारिया जोरो पर चल रही। साथ ही पत्रकार वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम मुख्य प्रभारी बंटी समाधिया ने बताया की यह दरबार शिष्य मंडल करा रहा है, जिसका किसी से कोई चंदा नही लिया गया है, कई लोग भ्रम फैला रहे की दरबार के नाम पर चंदा वसूली कर रहे जबकि ऐसा बिल्कुल भी नही है। कार्यक्रम आयोजकों ने सभी भक्तो से अपील की है अगर कोई भी इस दरबार के नाम पर रसीद कट्टा लेकर चंदा वसूली करता है तो बिल्कुल भी न दे और इसकी सूचना आयोजक मंडल को दे। पत्रकार वार्ता के दौरान अमित यादव, शिव गुरुदेव, अशोक सोनी, संजीव दुबे, गोलू ठाकुर, नितिन, जीतू शिवहरे, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here