Home उत्तर प्रदेश झांसी में आनंद फिलिंग पर विस्फोट से मचा हड़कंप, सीएनजी सिलेंडर फिकने...

झांसी में आनंद फिलिंग पर विस्फोट से मचा हड़कंप, सीएनजी सिलेंडर फिकने से कर्मचारी गंभीर घायल

33
0

झांसी। इलाईट सीपरी रोड स्थित आनंद फिलिंग पर दोपहर को जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग इधर उधर भागने लगे। इस धमाके में पंप पर तैनात तीन लोग घायल हो गए। जिसमे एक कर्मचारी को गंभीर चोट आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक इलाईट चौराहा से सीपरी जाने वाले मार्ग कर स्थित आनंद फिलिंग पर सीएनजी गैस कंपनी के लोग काम कर रहे थे। इस दौरान कम्पनी के लोग गैस सिलेंडर को पाइप में लगा रहे थे। तभी अचानक बल्ब खींच जाने से जोर के धमाके की आवाज हुई। जिससे भगदड़ मच गई। वही सिलेंडर भी गैस के रिसाव से हवा में उड़ता हुआ घूमने लगा और पंप पर पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी पाल कॉलोनी निवासी कालका के सर में जा लगा। जिससे वह लहू लुहान हो जाएं वही सिलेंडर इतनी तेज़ाई से फेंका कि चारों ओर घूमते हुए पंप पर लगे पाइप ओर लोहे की रोड तक टूट गई। वही इस घटना को देख वहां भगदड़ का माहौल बन गया। वही सूचना पर पहुंची आनंद फिलिंग की संचालिका नीता आनंद ने बताया कि सीएनजी गैस का कार्य करने के दौरान बल्ब खुलने से यह हादसा हुआ है। वही सुरक्षा की दृष्टि से पंप पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल पंप की पेट्रोल डीजल की सभी लाइन बंद कर दी थी। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि सीएनजी गैस की अभी ट्रायल चल रहा था। बल्ब टूटने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल अब मौके पर स्थिति शांति जनक है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here