Home उत्तर प्रदेश शिवरात्रि पर्व पर होने मढिया महादेव मंदिर पर होने वाले आयोजन की...

शिवरात्रि पर्व पर होने मढिया महादेव मंदिर पर होने वाले आयोजन की जानकारी दी

27
0

झांसी। प्राचीन मढिया महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर्व पर होने वाले विविध कार्यक्रमों की राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया और मंदिर के पुजारी रामेश्वर उपाध्याय ने मीडिया को दी। रविवार को मडिया महादेव मंदिर पर दिनांक 24 से होंगे शिव विवाह के कार्यक्रम संपन्न मडिया महादेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिए व प्रधान पुजारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया की दिनांक 24 को अभिषेक के उपरांत शिवजी को तेल चढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 25 को पुनः अभिषेक के उपरांत हल्दी का कार्यक्रम होगा दिनांक 26 को शिव बारात रामलीला मंच बड़ा बाजार से प्रारंभ होकर सिंधी तिराहा रानी महल मिनर्वा चौराहा सैयर गेट गोविंद तिराहा होकर नए मार्ग से मडिया महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि तत्पश्चात विबाह की बाकी रसमें पूर्ण की जाएगी। दिनांक 27 को शिव विवाह के सारे कार्यक्रम संपूर्ण होंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here