झांसी। पूछ थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा में गत दिवस देर शाम युवक ने आग लगा ली। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का कारण पत्नी पति के बीच चल रहे विवाद को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग निवासी विनोद की पत्नी तीन दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी। विनोद शराब पीने का आदि था। इसी के चलते विवाद होने पर वह मायके गई थी। गत दिवस विनोद उसे लेने अपनी ससुराल पूछ पहुंच गया। जहां दोनों में कहा सुनी हो गई और पत्नी ने मायके से जाने से इंकार कर दिया। इससे शराब के नशे में धुत विनोद ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर अवस्था में झुलस गया। उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






