
झांसी। सरकार के राजस्व की हो रही चोरी को रोकने के लिए शासन स्तर से चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में एस एन के गुटखा कंपनी के गोदाम ओर दुकानों पर छापेमारी की गई। इसी क्रम में झांसी में भी छापेमारी करने पहुंची टीम को 36 घंटे इंतजार करने के बाद कार्यवाही करने का मौका मिला। दर असल व्यापारी के न होने पर उनके आने का टीम इंतजार करती रही। जब इंतजार काफी हो गया तो टीम ने ताले तोड़ने की तैयारी तक कही जाकर चाबी आई। टीम ने गोदाम दुकान खोलकर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इसको लेकर अन्य व्यापारियों के हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देशन पर झांसी इनकम टैक्स टीम झांसी के सुभाष गंज स्थित एस एन के गुटखा व्यापारी विष्णु गुप्ता के यहां गोदाम पर छापेमारी करने पहुंचे। जहां पहले से ताले लगे हुए थे। ताले देख टीम ने उनके घर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि विष्णु गुप्ता प्रयागराज गए हुए है। इस पर 36 घंटे इंतजार करने के बाद टीम ने उनकी दुकान ओर गोदाम का ताला तोड़ने का काम शुरू किया। तभी व्यापारी की पुत्री चाबी लेकर पहुंची। इधर छापेमार कार्यवाही की सूचना पर व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंच गए। साथ पूरे बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। टीम देर शाम तक कार्यवाही कर दस्तावेजों की जांच पड़ताल करती रही थी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






