Home उत्तर प्रदेश उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के बृज बिहारी बने अध्यक्ष, आदर्श गुप्ता बने...

उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के बृज बिहारी बने अध्यक्ष, आदर्श गुप्ता बने महामंत्री

25
0

झांसी। व्यापारियों के लिए हमेशा हित के कार्य ओर संघर्ष करने वाली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी नगर की कार्यकारिणी गठित कर दी है। जिसमे आदर्श गुप्ता को महामंत्री ओर बृज बिहारी सोनी को नगर अध्यक्ष तथा अशोक अग्रवाल को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष/विधायक रामतीरथ सिंहल, चेयर मैंन महेंद्र जैन, महामंत्री दिलीप सेठ, महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करने ओर व्यापारियों के लिए उनकी आवाज बुलंद करने को लेकर नगर की कार्यकारिणी का गठन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व सभी पदाधिकारियों की सहमति पर नगर में व्यापारी बृज बिहारी सोनी को नगर अध्यक्ष, आदर्श गुप्ता को नगर महामंत्री, अशोक अग्रवाल को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन की घोषणा होते ही सभी व्यापारियों ओर शुभचिंतकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का हार माला पहना कर स्वागत सम्मान किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here