Home उत्तर प्रदेश पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतू समिति का गठन हुआ

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतू समिति का गठन हुआ

23
0

झांसी। नगर के बड़ागांव गेट बाहर स्थित चावला कॉलोनी के निकट 9 फरवरी से 15 फरवरी के मध्य होने जा रहे श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ हेतू जैन समाज की बैठक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से संजय सिंघई को अध्यक्ष, सौरभ जैन सर्वज्ञ को महामंत्री एवं दिनेश जैन डीके को मुख्य संयोजक बनाया गया। खुशाल जैन को कार्याध्यक्ष व रविन्द्र जैन रेल्वे को स्वागताध्यक्ष एवं विनोद जैन ठेकेदार को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। रविन्द्र जैन चिरगांव एवं आलोक जैन विश्वपरिवार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। देवेन्द्र जैन LIC कोषाध्यक्ष व कमलेश जैन (रोहित गारमेंट्स) सह कोषाध्यक्ष एवं प्रभात जैन ऑडिटर का कार्यभार संभालेंगे। अजित कुमार जैन मुख्य मार्गदर्शक एवं प्रदीप जैन चैनू मुख्य सलाहकार एवं एड. पवन सिंघई कानूनी सलाहकार होगें। विनोद जैन ठेकेदार कार्यक्रम संयोजक, प्रमोद जैन (वैरायटी) अतिथि सत्कार कार्यालय संयोजक एवं गौरव जैन नीम व यश सिंघई मंच व्यवस्था संयोजक होगें। विपिन जैन ओम, रमेश जैन बिजली व्यवस्था संयोजक रहेगें। जिनेन्द्र सर्राफ, रमेश चंद्र जैन अछरौनी, पदवेन्द्र जैन गुडडू भोजन व्यवस्था संयोजक रहेगें। मनोज सिंघई, शरद जैन, विकास जैन विक्की को संयोजक नियुक्त किया गया। मुनिसंघ की सेवा सुरक्षा संयोजक गुरु सेवा संघ के ऋषभ जैन पड़रा, एवं गुरुभक्त मिलन के प्रदीप जैन महरौनी रहेगें। स्वल्पाहार व्यवस्था संयोजक कमल जैन भुचेरा रहेगें। नरेश जैन मल्लन को यातायात व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया। प्रमोद जैन बब्बा, राजेश जैन लाला एवं विवेक जैन भगतजी को गुरु सेवा संयोजक बनाया गया। समाजसेवी आनन्द ड्योढिया एवं संजीव जैन चिरगांव को आवास व्यवस्था संयोजक बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अजित कुमार जैन (बीड़ी वाले) एवं संचालन पंचकल्याणक महोत्सव समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here