झांसी। देर रात शराब के नशे में चूर अराजक तत्वों ने भाजपा कार्यालय पथराव कर जमकर हंगामा काटा। कार्यालय पर तैनात युवक द्वारा मना करने पर उपद्रवी शराबियों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई शराबी उपद्रवियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुरानी तहसील के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के नजदीक वरयाना मोहल्ले में देर रात आयोजित एक समारोह कार्यक्रम में शामिल शराबी युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शराबी आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे और वहां हंगामा कर एक दूसरे पर पथराव करते हुए कार्यालय पर भी पथराव कर दिया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद युवक रोहित परिहार ने उन लोगों हंगामा करने ओर पथराव करने से रोका तो दोनों पक्ष रोहित पर उग्र हो गए और मारपीट कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी भाग गए। लेकिन आज तड़के कोतवाली ओर नवाबाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए उपद्रवी शराबी युवकों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। शहर कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। सूचना मिली थी कि कुछ शराबी उपद्रव कर पथराव कर रहे है। सभी को पकड़ कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





