Home Uncategorized संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष में कांग्रेस करेंगी गांव...

संत शिरोमणि रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष में कांग्रेस करेंगी गांव – गाँव में कार्यक्रम

22
0

झांसी। सामाजिक समरसता, मानवता , और भाईचारे के प्रणेता संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का 650वां जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने समतामूलक समाज और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए 26 अगस्त 2026 से लेकर फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा – गुरु रविदास जयंती) तक पूरे प्रदेश के सभी जनपदों, ब्लॉकों और गांवों में विभिन्न वैचारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में महानगर अध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 15 सितंबर को नगरा में संत शिरोमणि रविदास जी के जीवनदर्शन पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य , प्रदेश सचिव हरिओम श्रीवास, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू, उमाचरण वर्मा, सोनू अहिरवार एवं दयालदास आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here