
मोठ। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मोठ मंडल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सहजेंद्र सिंह बघेल जी, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह ने की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सहजेंद्र सिंह बघेल ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाला यह अभियान एक माह तक विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, जनसेवा एवं जनजागरूकता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अभियान के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाएं और अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह जी ने कहा कि सेवा कार्य संगठन की महत्वपूर्ण गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से ध्रुप सिंह , अशोक श्रीवास्तव, राजेश राजपूत , केपी सिंह बुंदेला , गोल्डी निरंजन एवं अनिल सोनी जी सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सभी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

