Home Uncategorized अवैध निर्माण पर कार्रवाई, सुनियोजित विकास की ओर झाँसी विकास प्राधिकरण की...

अवैध निर्माण पर कार्रवाई, सुनियोजित विकास की ओर झाँसी विकास प्राधिकरण की प्रतिबद्धता

18
0

 

झाँसी। शुक्रवार को झाँसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों के विरुद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान पाडरी रोड, पाडरी, झाँसी स्थित लगभग 3 एकड़ एवं 6 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उक्त कॉलोनियों का विकासकर्ता द्वारा बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से विकास किया जा रहा था। स्थल पर सड़क, नाली आदि के निर्माण कार्य भी किए जा रहे थे।

उक्त अवैध विकास कार्यों के संबंध में झाँसी विकास प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए थे। पारित आदेशों के अनुपालन में आज प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा पुलिस बल की सहायता से मौके पर पहुँचकर अवैध रूप से किए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तथा अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में की गई। कार्रवाई के दौरान झाँसी विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।

प्राधिकरण द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य अवैध विकास एवं अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में सुनियोजित एवं नियमानुसार विकास सुनिश्चित करना है। प्राधिकरण द्वारा अनधिकृत एवं नियम विरुद्ध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण एवं अन्य नियमानुसार कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

आमजन से अपील है कि अवैध कॉलोनियों अथवा बिना स्वीकृति के निर्माण में निवेश करने से पूर्व संबंधित भूमि एवं स्वीकृतियों की जानकारी प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here