Home उत्तर प्रदेश मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन, हुआ सम्मान

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन, हुआ सम्मान

22
0

झांसी। मौनी अमावस्या के पवन पर्व पर प्राचीन पंचकुइया मंदिर पर विशाल भंडारा ओर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। श्री शिवपरिवार लोक कल्याण संस्था के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यक्ष नत्थू कुशवाह के नेतृत्व में मौनी अमावस्या के पवन पर्व पर प्राचीन मंदिर मां शीतला देवी पाचकुइया मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान अतिथि सदर विधायक के पुत्र समाजसेवी परन शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों देवी सिंह कुशव, भाजपा नेता देवी सिंह पहलवान, सीनियर एडवोकेट घनश्याम दास कुशवाह, राजेंद्र यादव, गुड्डू साहू का शॉल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया। वही कार्यक्रम आयोजक नत्थू कुशवाह ने अतिथि परन शर्मा को शॉल श्रीफल भेंट ओर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सभी का आभार श्रीमती चांदनी नत्थू कुशवाह ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here