
झांसी। अब आपको ऑटो, टैक्सी ई रिक्शा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बस एक नंबर दवाएं और गाड़ी आपके पास पहुंच जाएगी। यह एक सार्थक प्रयास है, ओर समाज को समर्पित है। यह बात सदर विधायक रवि शर्मा ने जुगुनू ऐप के कार्यालय के शुभारंभ पर कही। रविवार को ध्यानचंद्र स्टेडियम के सामने जुगुनू ऐप कार्यालय का शुभारंभ हुआ। कार्यालय का शुभारंभ सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, समाजसेवी वीरेंद्र राय, विशाल राय, ने ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी, दो पहिया, चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यालय के संचालक अमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वाहन एक ऐप के जरिए आपको कही भी कभी भी समय पर बताए गए स्थान पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए लोगों को अपने मोबाइल पर जुगुनू ऐप डाउन लोड करना पड़ेगा। यह ऐप निशुल्क है, इसको डाउन लोड करने का कोई शुल्क नहीं लगता। ऐप डाउन लोड होने के बाद आपको जिस समय जिस वाहन की जरूरत हो नंबर डायल करें आपके पास दस से पंद्रह मिनट में चालक गाड़ी लेकर पहुंच जाएगा। वही शुभारंभ करते हुए सदर विधायक ने कहा कि झांसी जनपद में यह अमन अग्रवाल का सार्थक प्रयास है, और यह योजना काफी अच्छी है और यह समाज को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को काफी सहायता मिलेगी। अंत में संचालक अमन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





