Home उत्तर प्रदेश उ. प्र. प्रा. शिक्षक संघ का विस्तारकर सौंपी जिम्मेदारी चिरगांव एवं बंगरा...

उ. प्र. प्रा. शिक्षक संघ का विस्तारकर सौंपी जिम्मेदारी चिरगांव एवं बंगरा ब्लॉक में मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंत्री ने संभाला उत्तरदायित्व

43
0

झांसी। संगठन के जिला मुख्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई की बैठक प्रदेश कोषाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के मुख्य आतिथ्य एवं जिला मंत्री पंकज तिवारी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें चिरगांव ब्लॉक से अनुपम खरे को ब्लॉक अध्यक्ष, शिवम समाधिया को ब्लॉक मंत्री , हंसराज साहू को ब्लॉक उपाध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा गया।टीकाराम श्रीवास को ब्लॉक अध्यक्ष बंगरा मनोनीत किया गया, इस अवसर पर शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा एवं आगामी दिनों में संघ की रूपरेखा, अधिकारियों को ज्ञापन आदि के विषय में विचार विमर्श किया गया। जल्द से जल्द चिरगांव एवं बंगरा में पूर्ण कार्यकारिणी गठित कर शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारित करने की बात कही गई। अन्य ब्लॉकों से भी में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर नितिन चौरसिया प्रदेश कोषाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष , पंकज तिवारी जिला महामंत्री, अभिषेक खरे जिला कोषाध्यक्ष, अनुपमा अग्रवाल जिला संगठन मंत्री, अनुपमा रावत ,धर्मवीर,अमित स्वर्णकार, डॉ मनोज सोनी ,मनोज विश्वकर्मा , प्रदीप चौरसिया ब्लॉक मंत्री बबीना , बीरेंद्र बघेरिया ,ज्योत्सना विश्वकर्मा ,टीकाराम ,राघवेंद्र मिश्रा ,सुखमान , अनुपम खरे ,शिवम समाधिया ,हंसराज साहू ,प्रवीण खरे, सपना जैन, विनय रानी, गार्गी बाजपेई, पूनम तिवारी, संजय राजपूत, वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here