Home उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद की ब्रह्म संगोष्ठी का आयोजन आज

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद की ब्रह्म संगोष्ठी का आयोजन आज

25
0

झांसी। मुरली मनोहर मंदिर बड़ा बाजार झांसी के महंत बसंत विष्णु गोलवलकर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर ब्राह्मण संगोष्ठी एवं सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार 16 जनवरी 2025 दोपहर 12:30 बजे मंदिर परिसर में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्र से अति उल्लेखनीय कार्य करने वाली ब्रह्म विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश संस्कृति संरक्षण समिति अध्यक्ष, महंत एवं समाज सेवी, मंदिर पुजारी आमंत्रित किए गए। यह कार्यक्रम भारत अखंड हो ब्राह्मण एक हों को चरितार्थ करते हुए आयोजित किया गया है।पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने कहा कि आए हुए सभी ब्राह्मण संतों महंतों को मकर संक्रांति एवं अयोध्या राम मंदिर के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में है यह संगोष्ठी, स्थापना दिवस आयोजित है। इस अवसर पर हर्षल गोलवलकर, उमाशंकर दुबे दिगारा, वेदांत गोलवलकर, संजय, सुनील, महेंद्र,आशीष, मंजुल पुरोहित बरुआसागर मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here