Home आपकी न्यूज़ झांसी के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ा यह छात्र विदेश में कर रहा...

झांसी के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ा यह छात्र विदेश में कर रहा नाम रोशन

25
0

झांसी। झांसी के केंद्रीय विद्यालय नंबर से 19 वर्ष पहले शिक्षा प्राप्त कर देश विदेश में भारत का नाम रौशन करने वाले छात्रों ने पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में उस समय के प्रिंसिपल और मौजूदा प्रिंसिपल के अलावा सीनियर छात्र और शिक्षक शामिल हुए। सभी ने एक मत होकर इस कार्यक्रम को अगले वर्ष से और भी भव्य बनाए जाने का निर्णय लिया।भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत केंद्रीय सरकारी स्कूलों के अंतर्गत आने वाली एक प्रणाली केन्द्रीय विद्यालय के रूप में संचालित है। पूरे भारत की अगर हम बात करें तो भारत में 1254 और उत्तर प्रदेश में 118 केंद्रीय विद्यालय (केवी) चलाए जा रहे है। इन विद्यालयों की खासियत ये है कि इसमें शिक्षा प्राप्त कर निकले छात्रों पूरी दुनिया और अपने देश में अलग अलग संस्थानों उच्च पदों पर रहते हुए देश और केंद्रीय विद्यालयों का नाम रौशनकर रहे है। इस के चलते झांसी के केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 से 20 साल पहले पढ़ कर निकले छात्रों के द्वारा पुनर्मिला छात्र समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में पूरे देश और विदेश में सेवाएं दे रहे लगभग 40 छात्रों ने शिरकत की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here