झांसी। आज न्याय अधिकार चौपाल के पदाधिकारीगण द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी झांसी के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मांग की गई कि किसानों एवं पटरी दुकानदारों की समस्याओं को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा उनकी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर ज्ञापन देने के लिए सभी किसान एवं पटरी दुकानदार एकत्र थे और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानों की मूंगफली ना खरीदे जाने व पटरी दुकानदारों को हटाकर उनके साथ हो रहे अन्याय की आवाज उठाई थी।इस दौरान किसी भी प्रकार की कोई किसी होमगार्ड या अन्य पुलिस कर्मचारियों से अभद्रता नहीं की गई थी इसके बावजूद भी उनके खिलाफ व अन्य 50 लोगों को भी शामिल किया गया। मुख्यमंत्री से मुकदमा वापस कराए जाने की मांग की गई है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में नीलम एडवोकेट राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष , गंगाराम बाबा नरेंद्र कुमार, बीके वर्मा, गिरजा शंकर राय, पन्नालाल एडवोकेट, राजेश रानी एडवोकेट,राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





