झांसी। जेलर पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे दो ओर आरोपियों की तलाश में लगी स्वाट और नवाबाद पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दोनो अपराधियों के पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व जेलर पर जेल में बंद कुख्यात अपराधी कमलेश यादव के इशारे पर उसके पुत्र व पुत्र के साथियों ने रेलवे स्टेशन रोड पर जेलर पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगी स्वाट ओर नवाबाद पुलिस की बजरंग कॉलोनी के पास जंगलों में नदीम और असरफ से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनो आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपने बचाव में फायरिंग की। जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस बाइक बरामद की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





