झांसी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का रालोद ने किया स्वागत। हुई महिला उत्पीड़न रोकने ओर महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कैसे की जाए कार्यवाही पर चर्चा। शनिवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डॉक्टर बबीता चौहान का का स्वागत स्वागत राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर प्रवक्ता अंचल अडजरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राज जाट, अनीता खरे दीप्ति श्वेता पाराशर प्रियंका बृजबाला रश्मि वंदना रानी, अर्पित दीपक सोनू मनजीत कार्तिक अतुल, दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य अनुपमा लोधी भी उपस्थित रही। बुंदेलखंड में महिलाओं की समस्याओं , महिला अपराध पर विस्तार पूर्वक वार्ता हुई महिलाओं को सशक्त कैसे बनाया जाए इस संबंध में महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






