Home उत्तर प्रदेश छेड़खानी का उलाहना देने पर दो सगी बहनों को दौड़ा दौड़ा कर...

छेड़खानी का उलाहना देने पर दो सगी बहनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

25
0

झांसी। छेड़खानी का उलाहना देने पर पानी भरने हैंडपंप पर गई दो सगी बहनों को दबंगों ने दौड़ा दौड़ा पीटा, थाना पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से न लेने पर पीड़ित पक्ष ने आज एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।थाना गुरसराय के भसनेह निवासी दो किशोरियों ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया की गत दिवस एक युवक शराब के नशे में उनके दरवाजे पर खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर वह लड़ाई झगड़ा करने लगा। इस पर उन्होंने उस युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद वह दोनो देर शाम घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां से घर आते समय वही युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ रास्ते में खड़ा मिल गया और उन्हे रोक कर बुरी नियत से हाथ पकड़ कर छेड़खानी की, जब दोनो बहनों ने विरोध किया तो दबंगों ने लाठी डंडा से उनकी मारपीट की जब वह लोग जान बचा कर अपने घर पर आई तो दबंगों ने उनका पीछा करते हुए घर पर आकर मारपीट की बीच बचाव करने पर दबंगों ने परिजनों की भी मारपीट की। उनका आरोप है की वह लोग थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने उन्हे भगा दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here