Home उत्तर प्रदेश पीआरडी जवान पर ग्रामीणों ने लगाया नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए...

पीआरडी जवान पर ग्रामीणों ने लगाया नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए हड़पने का आरोप

43
0

झांसी। दर्जनों ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि एक व्यक्ति जो खुद को पीआरडी का जवान बताता है। उसने कई लोगों के साथ सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रूपयो की धोखाधड़ी कर ली। अब रुपए वापस मांगने पर वह आना कानी कर रहा है।उन्होंने पीआरडी जवान के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी कपूरी देवी, ग्राम सरसेदा निवासी शिवम तिवारी, पूछ निवासी रानी अहिरवार सहित दर्जनों लोगों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि खुद को पीआरडी जवान बताने वाले युवक ने उन लोगों से किसी को होमगार्ड, किसी को रेलवे ओर किसी को अन्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों से करोड़ों रुपए हड़प कर लिया है। जब उन्हें जानकारी हुई कि जहां वह नौकरी लगवाने की बात कर रहा वहां कोई नौकरी नहीं निकली है। इस पर उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो वह रुपए देने में आना कानी कर रहा ओर धमकी दे रहा है। उन्होंने एसएसपी से कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here