Home उत्तर प्रदेश निर्धन बच्चों को उच्च शिक्षा लेने का सपना जल्द होगा पूरा, खुलने...

निर्धन बच्चों को उच्च शिक्षा लेने का सपना जल्द होगा पूरा, खुलने वाला है आर टी ई पोर्टल

41
0

झांसी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम आर टी ई के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए सरकार की योजना के अथत पोर्टल खुलने वाला है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी निजी स्कूलों को पोर्टल से जोड़ दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।उत्तर प्रदेश सरकार की निर्धन बच्चों को उच्च शिक्षा देने की योजना जल्द शुरू होने वाली है। जो अभिभावक अपने बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश निशुल्क कराना चाहते है वह अपने बच्चों के दस्तावेजों की पूरी तैयारी कर ले। क्योंकि पोर्टल खुलते ही जरूरी प्रपत्र समय पर पोर्टल पर अपलोड कर अपने बच्चों का निशुल्क प्रवेश निजी स्कूलों में समय से हो जाए। आवेदन के लिए आर टी ई की वेबसाइट rte 25.upsdc.gov.in पर करें। यह आवेदन एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक लिए जाएंगे। 20 से 23 दिसंबर तक आवेदनों का सत्यापन होगा। 27 दिसंबर से विद्यालयों के आवंटन होंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here