Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति फेज : 5 प्रधान की अनूठी पहल, मातृशक्ति को बढ़ावा...

मिशन शक्ति फेज : 5 प्रधान की अनूठी पहल, मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए बालिका को बनाया एक दिन का ग्राम प्रधान

22
0

झांसी। रक्सा ग्राम पंचायत में अनूठी पहल देखने को मिली। मातृशक्ति को बढ़ावा देने के लिए ग्राम प्रधान ने एक बालिका को एक दिन का ग्राम प्रधान बनाया। देश प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर ओर स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं को उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए मिशन शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज = 5 के अंतर्गत लगातार महिलाओं युवतियों को सम्मान दिया जा रहा है। इसी क्रम में रक्सा ग्राम पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने अनूठी पहल दिखाई। उन्होंने अपने गांव में रहने वाली बालिका हिमांशी राजपूत को एक दिन का ग्राम प्रधान बनाते हुए पूरा कार्य सौंपा। इस दौरान हिमांशी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनी और उनका तत्काल निस्तारण कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि देश के प्रधान मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेते हुए मात्र शक्ति को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने बालिका को एक दिन का ग्राम प्रधान बनाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here