Home उत्तर प्रदेश मिशन नारी सुरक्षा में रोड़ा महिला ने फर्नीचर के शोरूम में घुसकर...

मिशन नारी सुरक्षा में रोड़ा महिला ने फर्नीचर के शोरूम में घुसकर की तोड़फोड़, लूट का आरोप, घटना सीसी कैमरे में कैद, पुलिस नही लिख रही रिपोर्ट

35
0

झांसी। एक और जहां महिलाओं की सुरक्षा और उन पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार पुलिस कड़े कदम उठा रही। वही कुछ महिलाएं सरकार की आदेश दिशा निर्देशों का दुरुपयोग करते हुए कानून का गलत फायदा उठा रहे। इन दबंग महिलाओं से पुरुष दहशत में है। अब उन्हें कौन न्याय दिलाए।मून सिटी निवासी रजनीकांत राय ने बताया की उसके भाई और भाभी का न्यायालय में विवाद चल रहा है। जिनसे उसको कोई लेना देना नही। इसके बावजूद उसकी भाई की पत्नी अक्सर दुकान पर आकर हंगामा करती है। रजनीकांत ने आरोप लगाते हुए बताया की नवाबाद थाना क्षेत्र आरटीओ कार्यालय के पास उसका फर्नीचर का श्याम के नाम से शोरूम है। 9 अप्रैल की दोपहर महिला आई और शोरूम में घुस कर हंगामा तोड़फोड़ करने लगी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना की सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी। नवाबाद पुलिस मौके पर आई लेकिन महिला पुलिस के सामने ही एक बैग ले गई जिसमे महिला ने शोरूम की गुल्लक में रखे छह लाख 90 हजार रुपए और बैंक चैक आदि सामान ले गई। यह घटना पुलिस के सामने हुई साथ ही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस इस महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नही कर रही।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here