Home उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण में पंचायतीराज की विशेष भूमिका है : उप निदेशक पंचायत

महिला सशक्तिकरण में पंचायतीराज की विशेष भूमिका है : उप निदेशक पंचायत

23
0

झांसी। उप निदेशक पंचायत झांसी मण्डल झांसी एस एन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला झांसी के महिला प्रधानों की संचार एवं नेतृत्व कौशल के संदर्भ में दो दिवसीय अनावासी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। उप निदेशक एस एन त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन करके व सरस्वती माता को पुष्प अर्पण करके कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।

उप निदेशक द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि महिलाओं की भागीदारी पंचायती राज विभाग में एक महत्वपूर्ण कड़ी है हमारे ग्राम पंचायत को मजबूत व सशक्त बनाने में हमारी महिला प्रधानों का बहुत बड़ा योगदान है किस प्रकार से हम अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर व गरीब से मुक्त बनाएंगे इन विषयों पर विस्तार से सभी प्रधानों का मार्गदर्शन किया एवं साथ में ही मास्टर ट्रेनर विनय सेंगर, अनुराधा निराला एवं हरीशंकर मिश्रा ने पूरे सत्र का संचालन किया। इस सत्र में महिला प्रधानों की भागीदारी ग्राम पंचायत में एवं उनके नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है महिला प्रधानों को उनके अधिकार उनके कर्तव्य के बारे में विस्तार से चर्चा करके पंचायती राज की संरचना एवं किस तरीके से हम लैंगिक समानता को आगे रखते हुए समाज को और मजबूत बनाएंगे। प्रशिक्षण में बामौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुड़री से महिला प्रधान अर्चना सिंह को सबसे शिक्षित महला प्रधान पर डीडी पंचायत एस एन त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। डीडी पंचायत ने अर्चना सिंह से अपनी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाये जाने की अपील की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here