
झांसी। स्मार्ट सिटी का दावा करने वाली नगर निगम की अभी हाल ही में कुछ दिनों पूर्व ही मूसलाधार बरसात ने पोल खोल कर रख दी थी। शहर के नाले नालियों पर अवैध कब्जे और साफ सफाई न होने से पानी उफना कर सड़कों और घरों तक आ गया था। इसके बावजूद भी नगर निगम ने ऐसे नालों पर बने अवैध निर्माणों पर कार्यवाही नहीं की। शिकायत करने के बाद उनके आईजीआर एस पर मिथ्या रिपोर्ट लगाकर उन्हें बंद कर दिए गए।
मामला बिजौली क्षेत्र के राजगढ़ कलावती इंटर कॉलेज के पीछे अंजनी नगर का है। जहां एक दबंग ने अपने मकान के बगल से निकले नाले पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। यह अतिक्रमण अवैध कब्जा कहा जाएगा क्योंकि नाले की निकासी पर पक्का निर्माण कर गेट लगा दिया साथ ही नाले के ऊपर ही अपने मकान का छज्जा भी निकाल दिया। पूर्व में क्षेत्रवासी सहित अंकित सिंह चौधरी ने शिकायत भी की थी। जिस पर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने यह रिपोर्ट लगाकर शिकायत बंद कर की शिकायत रंजिशन की गई है। लेकिन शिकायत रंजिशन हो या व्यक्तिगत नाले पर अवैध रूप से कब्जा और उसके ऊपर मकान के छज्जा तो निकला ही है। जिस पर कार्यवाही करने से नगर निगम की टीम कतरा रही है। आस पास के लोगों का कहना है कि जिस नाले पर अवैध कब्जा है, उस नाले में सैकड़ों घरों का पानी निकलता है, लेकिन अवैध रूप से कब्जा होने पर अब पानी नहीं निकल पा रहा जिससे बरसात में यह दूषित पानी सड़कों पर भरकर घरों में पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नाले में पानी और गंदगी जमा होने घरों की दिवाले भी कमजोर हो रही अगर किसी दिन कोई हादसा हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

